Headlines

वैज्ञानिक विधि द्वारा बकरी पालन एवं प्रबंधन का महत्व : डॉ. राजकुमार बेरवाल

WhatsApp Image 2022 01 18 at 13.55.39

सूरतगढ़: राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के अंतर्गत कार्यरत पशु विज्ञान केंद्र सूरतगढ़ द्वारा बकरी पालन एवं प्रबंधन विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. राजकुमार बेरवाल ने कार्यक्रम के शुरुआत में पशुपालकों का स्वागत व्यक्त किया और पशु पालकों को बकरियों के वैज्ञानिक प्रबंधन के साथ-साथ उनके आहार व्यवस्था एवम् विभिन नस्ले जेसे मारवाड़ी, सिरोही, जखराना, बीटल,जमुनापारी कि पहचान एवं विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया तथा सर्दी एवं गर्मी के मौसम में बकरियों व छोटे मेमनों का किस प्रकार से प्रबंधन करना चाहिए इसके बारे में बताया प्रशिक्षण शिविर में केंद्र के डॉ अनिल घोड़ेला तथा डॉ मनीष कुमार सेन ने बकरियों में टीकाकरण व कर्मी नाशक दवाइयों के बारे में विस्तार से बताया और पशुपालकों को विभिन्न प्रकार की बकरियो कि बीमारियां जैसे खुरपका मुंहपका बकरी माता, पीपीआर, फिडकिया, गलघोटू आदि खतरनाक बीमारियों को विस्तार से समझाया तथा बकरियों में बांझपनऔर प्रबंध प्रजनन संबंधी समस्याओं के निवारण भी बताएं अंत में प्रयोगशाला में होने वाली पशुओं की विभिन्न जांच जैसे दूध, गोबर,मूत्र ,चमड़ी, ब्रूसेलोसिस आदि का महत्व बताया इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 46 पशुपालकों ने भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *