नई दिल्ली: भारतीय युवा शटलर लक्ष्य सेन ने मेन्स फाइनल मैच में वर्ल्ड चैंपियन लोह कीन यू को सीधे गेम्स में हराकर खिताब जीत लिया है। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले अल्मोड़ा के लक्ष्य पहली बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 इवेंट के फाइनल में पहुंचे थे।
टूर्नामेंट के तीसरे वरीय लक्ष्य ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए खिताबी मुकाबले में सिंगापुर के लोह कीन को एकतरफा अंदाज में 24-22, 21-17 से पटखनी दी।
दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने इससे पहले सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया था। वहां उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उन्हें 60वीं रैंक वाले योंग के हाथों पहला सेट 19-21 से गंवाना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और आखिरी के दोनों सेट अपने नाम किया।
CHAMPION… CHAMPION! ???@lakshya_sen ??#YonexSunriseIndiaOpen2022 #IndiaKaregaSmash #Badminton pic.twitter.com/CpvCQtAyTP
— BAI Media (@BAI_Media) January 16, 2022
टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में थाईलैंड की बुसानन ओंग्बारुंगफान ने हमवतन सुपानिदा कातेथोंग को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
