जयपुर। प्रदेश में चल रही कोरोना की तीसरी लहर को निंयत्रित करने के लिए लगाए वीकेंड कर्फ्यू के कारण सड़को पर सन्नाटा सा पसरा रहा। आवश्यक कामकाज पर ही लोग घरों से निकले। पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं करने वालों के चालान भी काटे। इस बीच कोरोना के नए केसों के मिलने का सिलसिला जारी है।
प्रदेश में आज 9669 कोरोना केस पिछले 24 घंटो के दौरान मिले, जबकि 6 की मौत हो गई। यानी कल के मुकाबले मात्र 6 केस कम मिले। जयपुर में जरूर पॉजिटिव केस पहले से थोड़े कम आये हैं। जयपुर में कल 1973 पॉजिटिव केस मिले थे , जबकि आज 1871 संख्या रहे। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या अब बढ़कर 63405 हो गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के अन्य क्षेत्रों अलवर में 1026, जोधपुर में 909, उदयपुर में 734, भरतपुर में 542, बाड़मेर में 458, बीकानेर में 434 नए केस कोरोना पॉजिटिव के मिले।

