Headlines

एअर इंडिया के प्लेन की पुश बैक ट्रॉली में आग लगी; सभी 85 यात्री सुरक्षित

एअर इंडिया

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को यहां एयर इंडिया प्लेन की पुश बैक ट्रॉली में आग लग गई। जिससे बड़ा हादसा टला गया। जिस वक्त खींचने वाली गाड़ी में आग लगी, उस वक्त प्लेन में 85 लोग सवार थे। आग से प्लेन और उसमें बैठे यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल पुश बैक ट्रॉली में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुश बैक ट्रॉली मूल रूप से एक ट्रैक्टर होता है। इससे ही विमान को टैक्सी-वे से रनवे पर लाया जाता है। इससे जुड़ी एक रॉड प्लेन के नोज व्हील यानी अगले पहिए से कनेक्ट की जाती है। फिर यह प्लेन को धकेलते हुए रनवे तक पहुंचाती है। इसके बाद ट्रॉली को हटा लिया जाता है और प्लेन टेक ऑफ के लिए रनवे पर दौड़ना शुरू करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *