Headlines

समाज के आयोजन के लिए दलगत विचारों को छोड़ एक मंच पर जुटे ब्राह्मण राजनेता

ब्राह्मण

बांसवाड़ा। विप्र फाउण्डेशन के तत्वावधान में आज विप्र जन प्रतिनिधि सम्मेलन मन्दारेश्वर महादेव मन्दिर बांसवाडा मे संपन्न हुआ। विभिन्न राजनैतिक विचारधारा वाले ब्राह्मण समाज के जन प्रतिनिधियों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भाग लिया व ब्राह्मण समाज के लिये शिक्षा, रोजगार, संस्कार व एकजुटता पर मंथन किया। विप्र जनप्रतिनिधि सम्मेलन की अध्यक्षता विप्र सरक्षक मंडल के संयोजक जयप्रकाश पण्डया ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश पण्डया थे, विशिष्ठ अतिथि के रुप में नगर परिषद बांसवाडा के सभापति जेनेन्द्र त्रिवेदी, वरिष्ठ एडवोकेट कृष्णकान्त उपाध्याय, बालकृष्ण त्रिवेदी तलवाडा थे।

मुख्य अतिथि रमेश पण्डया ने सम्बोधन में यज्ञोपवित कार्यक्रम की सफलता की शुभकामना प्रकट करते हुए विप्र फाउण्डेशन के द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की। पण्डया ने ब्राह्मण समाज के सभी वर्गो एक साथ आना समय की आवश्यकता बताया। सभापति जेनेन्द्र त्रिवेदी ने विप्र महा कुम्भ मे पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए सफलता के लिये हर विप्र के घर निमन्त्रण देने की आवश्यकता बताई। सभापति ने राजनीति से ऊपर उठ कर जनप्रतिनिधियो के समाज की जाजम पर सर्वजन हित एक साथ आने को एक अच्छी सकारात्मक पहल बताया।

WhatsApp Image 2022 01 09 at 19.35.31

अध्यक्षीय उधबोधन मे विप्र सरक्षक मंडल के संयोजक जयप्रकाश पण्डया ने विप्र फाउंडेशन के सामूहिक यज्ञोपवित 151 बटुक व 25 हजार विप्र महाकुम्भ को लेकर गांव गांव में ब्राह्मणों में विशेष कर युवा ओर महिला शक्ती मे उत्साह हैं।पण्डया ने बताया कि सामूहिक कार्यक्रमों से परिवार को आर्थिक लाभ होता हे। वहीं विप्र महाकुम्भ से समाज मे आत्म विश्वास का संचार होता है। कार्यक्रम में अशोक शुक्ला, वरिष्ठ पार्षद मुकेश जोशी, युगल उपाध्याय, योगेश जोशी Rmb , भूपेन्द्र जोशी, कचरु भाई जोशी, योगेश द्विवेदी, हमेंद्र पण्डया, तिलोत्तमा पण्डया, सोनिया वैष्णव ने भी अपने विचार प्रकट किये।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट दिपक जोशी ने किया। स्वागत विप्र फाउण्डेशन के जिला अध्यक्ष योगेश जोशी ने किया। धन्यवाद ललित कुमार द्विवेदी ने दिया। वही महिला जिला अध्यक्ष कीर्ति आचार्य ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पेश की। यज्ञोपवित कार्यक्रम के संयोजक ललित कुमार जोशी ने अब तक की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर विकास भट्ट, धर्मंद्र उपाध्याय, योगेश भट्ट खेडा, इश्वरदास वेश्णव, चंद्रशेखर जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नवनीत त्रिवेदी ने शान्ती पाठ के साथ कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *