Headlines

विप्र फाउंडेशन ने किया एडवेंचर स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल विजेताओं का सम्मान

विप्र फाउंडेशन

जयपुर। विप्र फाउंडेशन की ओर से आज एडवेंचर् स्पोर्ट्स के नैनीताल में 27 दिसम्बर को आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता टीम के खिलाड़ी यशवर्धन गौड़, तरुण शर्मा, विधि शर्मा एवं पूर्वा शर्मा का स्वागत व सम्मान किया गया। ये बच्चे एडवेंचर् स्पोर्ट्स एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष रजनीकांत भारद्वाज, संरक्षक सूरज कटारिया, महासचिव मनोज शर्मा, कार्यकारणी सदस्य कपिल शर्मा एवं राजेंद्र यादव के साथ पहुंचे। विप्र फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल ने सभी का विप्र फाउंडेशन का दुप्पट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया तथा अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कर्नल के साथ विफा युवा के प्रदेश सचिव चिराग शर्मा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *