Headlines

मकर संक्रान्ति पर आसमान में अनूठा संदेश देंगी जयपुर के आराध्य गोविन्द देवजी की पतंगें

गोविन्द

जयपुर। मकर संक्रान्ति पर आसमान में बेटी बचाओ,जल बचाओ और वृक्ष लगाओ का अनूठा संदेश देगी जयपुर के आराध्य गोविन्द की पतंगें। जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने आज अपने आवास पर अनूठा संदेश देने वाली इन पतंगों का विमोचन किया। गोविन्द देवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी और उनके पुत्र मानस गोस्वामी ने पतंगों का विमोचन कराया। ये पतंगे आज से मन्दिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों को वितरित की जाएंगी।

स्कूल

महंत अंजन कुमार गोस्वामी और उनके पुत्र मानस गोस्वामी ने जयनिवास उद्यान गोविन्द देवजी मंदिर परिसर के स्ट्रक्चर का भी विमोचन कराया। महंत जी नर मंत्री डॉ महेश जोशी सहित उनके पारिवारिक सदस्यों को तिलक,माला,शॉल और गोविन्द का प्रसाद भेंट किया। मंत्री डॉ महेश जोशी और उनके पारिवारिक सदस्यों ने गोविन्द देवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी सहित अन्य विद्वानों का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *