Headlines

12वीं तक के स्कूल 30 जनवरी तक बंद, शादी समारोह में 100 से घटाकर संख्या 50 की

कोरोना

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के सभी नगर निगम व पालिका क्षेत्रों में 12वीं तक की गतिविधियां 30 जनवरी तक बंद कर दी है। 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है। वे अभिभावकों की सहमति से स्कूल जा सकेंगे। कॉलेजों और कोचिंग संस्थाओं को फिलहाल बंद नहीं किया गया है लेकिन कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना करने के लिए कहा गया है। विवाह समारोह में अब 100 की जगह 50 की संख्या कर 30 जनवरी तक कर दी है। यही संख्या समाजिक आयोजनों, रैली, प्रदर्शनों, धार्मिक कार्यक्रमों में रहेगी और इसमें शामिल होने वाले लोगों को वैक्सीनेट होना जरूरी है। धार्मिक स्थल भी अब सुबह 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुले रहेंगे। रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा।

रेस्टोरेंट में 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ रात्रि दस बजे तक खुले रखने की अनुमति रहेगी। सिनेमाहॉल भी 50 प्रतिशत के साथ रात्रि 8 बजे तक खुले रहेंगे। बाजार, दुकान और शॉपिंग मॉल का समय भी अब 8 बजे तक कर दिया गया है। 31 जनवरी के बाद सरकार डबल डोज वैक्सीनेशन की सख्ती से लागू करेगी ताकि कोरोना को बढऩे से रोका जा सके। पर्यटन और फिल्म शूटिंग से संबंधी गाइडलाइन नए सिरे से जारी की गई है। कर्फ्यू का समय रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा।

विस्तृत जानकारी के लिए देखे PDF पर क्लिक करे 


महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा-निर्देश दिनांकः 09 जनवरी, 2022

महामारी सतर्क सावधान जन अनुशासन दिशा निर्देश दिनांकः 09 जनवरी 2022 page 001

महामारी सतर्क सावधान जन अनुशासन दिशा निर्देश दिनांकः 09 जनवरी 2022 page 002

महामारी सतर्क सावधान जन अनुशासन दिशा निर्देश दिनांकः 09 जनवरी 2022 page 003

महामारी सतर्क सावधान जन अनुशासन दिशा निर्देश दिनांकः 09 जनवरी 2022 page 004

महामारी सतर्क सावधान जन अनुशासन दिशा निर्देश दिनांकः 09 जनवरी 2022 page 005

महामारी सतर्क सावधान जन अनुशासन दिशा निर्देश दिनांकः 09 जनवरी 2022 page 006

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *