Headlines

विप्र फाउण्डेशन का प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल पहुंचा पुनाली

विप्र फाउण्डेशन

पुनाली। विप्र फाउंडेशन का प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल आज पुनाली में एक विक्षिप्त व्यक्ति की ओर से कल खंडित की गई भगवान परशुराम जी प्रतिमा तोड़ी गयी प्रतिमा स्थल पर पहुंचा तथा घटनास्थल का अवलोकन कर नई मूर्ति स्थापित करने की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया। विफा के प्रतिनिधि मंडल में विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष योगेश जोशी व प्रदेश युवा उपाध्यक्ष विप्र फाउण्डेशन हितेश रावल, औदीच्य ब्राह्मण समाज सरोदा इकाई अध्यक्ष किशोर भट्ट शामिल थे।

विप्र फाउण्डेशन

विप्र फाउण्डेशन के रास्ट्रीय व प्रदेश के निर्देश पर पुनाली पहुंचे प्रतिनिधि मंडल को श्री गौड़ ब्राह्मण समाज पुनाली अध्यक्ष विनोद जोशी ने पूरे घटना क्रम की जानकारी दी। पुनाली में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा की स्थापना विनोद जोशी 2019 मे स्वय की खर्चे से की थी। इस अवसर पर हेमंत जोशी, नगीन जोशी, दीपक, मोहनलाल जोशी, विजय जोशी, भूपेश दवे, रमाकांत जोशी, नीलेश जोशी, राजीव चोबिसा डूंगरपुर, सुरेश फलोजिया आदि विप्रजन मौजूद रहे।

विप्र फाउण्डेशन

आपको बता दे डूंगरपुर जिले के दोबड़ा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनाली में शुक्रवार देर रात को पुनाली बस स्टेशन पर स्थित परशुरामजी की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था जिसका विप्र फाउंडेशन सहित विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के साथ सर्ब समाज ने पुनाली बस स्टेशन पर पहुंच आक्रोश जताया था। लोगों के इस आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को छह घंटों में गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *