Headlines

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन हुए कोरोना पॉजिटिव

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन हुए कोरोना पॉजिटिव

जयपुर : अजय माकन के कार्यालय ने बताया कि पिछले दो दिन से तबीयत खराब होने के बाद उन्होंने दिल्ली में अपना कोविड टेस्ट करवाया, जिसमें शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद वह डॉक्टर की निगरानी में आइसोलेशन में रह रहे हैं. अजय माकन कांग्रेस पार्टी के राजस्थान प्रभारी और पंजाब स्क्रिनिंग कमेटी के अध्यक्ष हैं. अजय माकन के कोविड संक्रमित होने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पुत्र वैभव गहलोत भी कोविड संक्रमित हो गए हैं.

दोनों कांग्रेस नेताओं ने एक दिन पहले ट्वीट करके ये जानकारी दी कि डॉक्टर की सलाह पर वो फिलहाल आइसोलेशन में रह रहे हैं. दरअसल शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पंजाब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है. उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बैठक में अजय माकन अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे. इसके बाद पार्टी पंजाब विधानसभा को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. इससे पहले कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मंगलवार को कोविड ग्रस्त हो गए थे. उन्होंने ट्वीट कर के ये जानकारी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *