जयपुर: राजधानी जयपुर में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। कोरोना की तीसरी लहर के आंकड़े दिनों- दिन बढ़ते जा रहे है। कोरोना की तीसरी लहर से सचिवालय भी अछूता नहीं रहा है। सचिवालय में 2 आईएएस अधिकारी,डीपीआर पुरुषोत्तम शर्मा और 15 कार्मिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं ।
शिक्षामंत्री बीडी कल्ला के स्टाफ का कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है। आईएएस पीसी किशन और दिनेश कुमार कोरोना पॉजिटिव है। गहलोत सरकार ने राजधानी जयपुर समेत पूरे प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने पर राज्य स्तरीय कोविड कंट्रोल का गठन किया है। इन हालतों को देख़ते हुए सरकार आज सख्ती की गाइडलाइन जारी कर सकती है।
