जयपुर। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चित् दुख भाग भवेत् की भावना को आगे बढ़ाते हुए आज विप्र फाउंडेशन ने सेंटर फॉर एक्सीलेंस के निर्माणाधीन भवन स्थल पर कोरोना रूपी महामारी को खत्म करने के लिए प्रसिद्ध गायक पवन शर्मा निर्मल व पंडित धीरज शर्मा के नेतृत्व में संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ किए।
विप्र फाउंडेशन युवा की ओर से आयोजित इस आयोजन में जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी, महिला आयोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शर्मा, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, पूर्व महापौर विष्णु लाटा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजपाल शर्मा व अखिल शुक्ला, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय मंत्री विनोद अमन, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज जोशी, पूर्व नर्सिंग रजिस्ट्रार डॉ.गोविंद शर्मा व महेश शर्मा सहित विप्र फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारी बड़ी तादाद में मौजूद थे। इन सभी अतिथियों का विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल, युवा प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा नटराज, युवा के प्रभारी प्यारेलाल शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री सुनीता शर्मा ने अतिथियों की अगवानी व स्वागत किया। विफा के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार हर्ष ने बताया कि उपस्थितजनों ने विप्र फाउंडेशन के निर्माणाधीन भवन के लिए 11-11 ईंट सहयोग के निमित कम से कम 5100 रुपए की धनराशि देने का संकल्प भी लिया।
भाजपा नेत्री निमिशा गौड़ व ज्योति मिश्रा, भवन निर्माण समिति के मनोज पाण्डे, सोशल मीडिया के माधव शर्मा, विप्र फाउंडेशन जोन 1 के महामंत्री अजय पारीक, उपाध्यक्ष अजीत गौड़, सचिव सुशील शर्मा पीरनगर, पुष्पेन्द्र शर्मा, अंशुमन शास्त्री, अरुण शर्मा (बंटी) व चम्पेश्वर शर्मा, जयपुर ग्रेटर के अध्यक्ष नवीन तिवाड़ी, शैक्षिक प्रकोष्ठ के डॉ. दीपेन्द्र शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के पल्लवी शर्मा, पार्षद मुकेश काका, बाबूलाल शर्मा भांकरोटा, अनिलदीप शर्मा, रमेश भिवाल, मुकेश नायला, आशीष गौतम, दीपक बागड़ा, युवा कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, विजय भारद्वाज, विष्णु शर्मा, हितेश शर्मा, गोविन्द शर्मा, अभिषेक शर्मा मोनू, अंकित शर्मा टोंक, विनय शर्मा जयपुर हेरिटेज, संजय व्यास जयपुर ग्रेटर, पूर्व पार्षद अरुण शर्मा, अनिल शर्मा वार्ड 54, चंद्र शेखर जैमिनी, जितेंद्र जोशी, कपिल पचौरी आदि मौजूद थे।




