जयपुर: REET-2021 में पदों की संख्या 50 हजार करने की मांग को भले ही गहलोत सरकार ने नहीं माना, लेकिन 20 हजार शिक्षकों की भर्ती REET-2022 के तहत की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बताया है कि वर्ष 2022 में 14-15 मई को REET कराने का निर्णय किया है। इससे प्रदेश को करीब 20 हजार नए शिक्षक मिल सकेंगे। इस भर्ती में विशेष शिक्षकों के लिए भी प्रावधान किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
REET-2021 के तहत गहलोत सरकार 31 हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी, लेकिन राजस्थान में ग्रेड थर्ड के शिक्षकों के 50 हजार से ज्यादा पद खाली चल रहे हैं। यही वजह है कि लंबे समय से युवा बेरोजगार भर्ती में पदों की संख्या 50 हजार करने की मांग कर रहे हैं।
