Headlines

कपूर फैमिली में कोरोना ब्लास्ट, अर्जुन कोरोना पॉजिटिव

मुंबई : करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के साथ गए अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अर्जुन को पिछले साल भी कोरोना हुआ था। अर्जुन के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चाचा अनिल कपूर की बेटी रिया और उनके पति करण बुलानी भी संक्रमित हैं। अर्जुन का घर बीएमसी ने सील कर दिया है। अर्जुन की आधी फैमिली के कोरोना संक्रमित होने के बाद मलाइका अरोड़ा का कोरोना टेस्ट भी किया जाएगा। हालांकि मलाइका वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुकी हैं।

अनिल और बोनी की रिपोर्ट निगेटिव
अनिल और बोनी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। कपूर सिबलिंग्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीएमसी ने अर्जुन कपूर के घर का सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले अर्जुन कपूर एक होटल में स्टे कर रहे थे, जहां उनके एक प्रोजेक्ट की नाइट शूटिंग चल रही थी। वे अब आइसोलेशन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *