Headlines

राहुल गांधी ने हिंदू-हिंदुत्व के साथ अब इस्लाम को भी जोड़ा

जयपुर: राहुल गांधी ने जयपुर में कांग्रेस की रैली में हिंदू बनाम हिंदुत्व का बयान देकर नई बहस शुरू की थी। आज फिर राहुल गांधी ने उसी लाइन को आगे बढ़ाते हुए इस्लाम को और जोड़ दिया है। राहुल ने कहा- जिसे हम हिंदू धर्म कहते हैं या जिसे मुसलमान इस्लाम कहते हैं, ये सत्य को ढूंढने के रास्ते हैं। हिंदुत्ववादियों के लिए धर्म सत्य का रास्ता नहीं है। वे धर्म को राजनीतिक हथियार में बदल देते हैं। जब हम धर्म को राजनीति हथियार में बदल देते हैं, तो उसका अपमान करते हैं। हम धर्म का उपयोग सत्य की राह पर चलने के लिए करते हैं। यह समझना जरूरी है।

यह सब उन्होंने जयपुर में कांग्रेस के ट्रेनिंग सेशन में वीसी से जुड़े कार्यक्रम में कहा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी-आरएसस पर भी हमला बोला है। राहुल गांधी ने मौजूदा दौर में पार्टी छोड़ने वालों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा- हमारी लक्ष्मण रेखा सत्य है, जहां हमें सत्य दिखेगा, वहां हम रहेंगे। सवाल यह उठता है कि ऐसे वक्त में घर से भागता कौन है? हम गुस्सा हो सकते हैं, लेकिन घर से भाग नहीं सकते। हम नफरत और डर को निकाल देंगे। आज समाज में नफरत, डर फैलाया जा रहा है। सच्चाई को दबाया जा रहा है। राहुल का तंज हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कई अन्य नेताओं के संदर्भ में माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *