जयपुर: देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां हैप्पी बर्थडे विशेष प्रकार की केक काटकर मनाया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस के इस खास जश्न में हवामहल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं के साथ स्थानीय विधायक और जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी तथा अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और आईटी सेल के हेड रोहन गुप्ता विशेष रूप से मौजूद थे। सबसे पुरानी पार्टी के हैप्पी बर्थडे पर कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी। हवामहल विधानसभा क्षेत्र में सीताराम बाजार स्थित संस्कृत कालेज में हुए संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, आईटी सेल हेड रोहन गुप्ता और जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने अपने विचार भी रखे तथा विपक्ष से लड़ाई लड़ने के लिए कार्यकत्र्ताओं को बूस्ट किया।
प्रदेश और देश में 2023 और 2024 में कांग्रेस की सरकार बनाने की तैयारी का भी आह्वान किया। इस अवसर पर महापौर मुनेश गुर्जर, उप महापौर असलम फारूकी,पीसीसी सदस्य पंडित अवध शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं जयपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश कर्नल, विप्र फाउंडेशन जयपुर हैरिटेज अध्यक्ष के अध्यक्ष पंडित शिव मोहन शर्मा, कांग्रेस नेता बनवारी लाल गुप्ता,मित्रोदय गांधी, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश सचिव अंशुमान शास्त्री आदि उपस्थित थे।