Headlines

हिंदू और हिंदुत्व को लेकर गहलोत का बीजेपी पर निशाना: बोले- हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने वाले नकली हिंदू

REET

जयपुर: हिंदू और हिंदुत्व को लेकर राहुल गांधी के बयान के बाद मामला शांत होने के बजाय और गर्माता जा रहा है। राहुल गांधी के बाद कांग्रेस नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिंदू और हिंदुत्व को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। धर्म के नाम पर बंटवारा करने की कोशिश करने वालों की पोल खुलती जा रही है। राहुल गांधी ने हिंदू और हिंदुत्व की बहस छेड़ी है, उसका मर्म समझने की आवश्यकता है। उनका मर्म यही था कि एक तरफ तो हिंदू है जिसके महान संस्कार,संस्कृति,परंपराएं सदियों से हैं। जिसके भाव प्रेम,भाईचारे और मोहब्बत का है। जो ताकतें हिंदुत्व के नाम पर राजनीति कर रही हैं, उनका हिंदू बनना भी स्यूडो है,नकली है।

गहलोत ने कहा-जिस प्रकार से अभी हरिद्वार और रायपुर में साधु-संतों ने जो भाषा काम में ली है वह शर्मनाक भाषा है। साधु-संतों का हम सब सम्मान करते हैं, उनका भगवा वस्त्र अपने आपमें त्याग का, संस्कार का संदेश देता है। उन साधु-संतों में से कुछ लोगों ने जो कुछ वाणी निकाली है, वो शर्मनाक थी, निंदनीय थी, जितनी निंदा करें, उतनी कम है। आप समझ सकते हैं कि देश बड़े अजीब दौर से गुजर रहा है।

लोकतंत्र और संविधान खतरे में

गहलोत ने कहा-अंबेडकर साहब के सानिध्य में संविधान बना, आज दुःख होता है कि देश में आज उस संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोकतंत्र खतरे में है, संविधान खतरे में है।

कांग्रेस का त्याग-कुर्बानी- बलिदान कोई भूल नहीं सकता

सीएम अशोक गहलोत ने कहा-कांग्रेस का त्याग-कुर्बानी- बलिदान कोई भूल नहीं सकता। चाहे कितनी ताकतें कितना ही जोर लगा लें, कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर लें, ऐसी बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे। कांग्रेस तो हर घर में, देश के हर दिल के अंदर है। सबको मालूम है कि जो आजादी की जंग लड़ी गई थी, उसमें कितने लोग शहीद हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *