जयपुर: समस्त वृंदा रेजिडेंट्स में भारत सरकार से मान्यता प्राप्त “मेरा आधार मेरी पहचान ” आधार सेवा केंद्र का एक दिवसीय कैम्प का आयोजन आर बी एल बैंक के तत्वावधान में किया जाएगा।
सोसायटी के मेंबर एडवोकेट आशिष गौतम ने बताया आर बी एल बैंक के राजस्थान क्लस्टर हेड जितेन्द्र बोदानी के अनुसार कैम्प बिल्कुल निःशुल्क रूप से वृंदा गार्डेन परिसर में लगाया जाएगा जिसमे समस्त करवाई रेटिना स्कैन, बायोमेट्रिक स्कैन से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की कि जाएगी।
कैम्प में मुख्य रूप से जो रेजिडेंट्स यहां के नए निवासी हैं उन्हें आधार घर का पता अपडेट,मोबाइल नंबर, नए आधार बनाने, ईमेल id को ,अन्य किसी भी तरह का आधार से सम्बन्धित जानकारी को अपडेट करना हैं तो कैम्प के माध्यम रेजिडेंट्स अपडेट करा सकते हैं। कोविड प्रोटोकोल के नियमों को ध्यान में रखते कैम्प को आयोजित किया जाएगा।
