Headlines

खींवसर की जनता ने भाजपा-कांग्रेस-बसपा के सामूहिक गठबंधन को नकारा, पंचायत चुनाव में रालोपा जीती

बेनीवाल

नागौर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने खींवसर पंचायत समिति में ग्राम पंचायत नागड़ी व खुंडाला के पंचायत समिति वार्ड संख्या 17 में पंचायत समिति सदस्य पद हेतु हुए उप चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की उम्मीदवार पुनम सारण को विजयी होने पर मतदाताओं का आभार जताया। सांसद बेनीवाल ने पंचायत समिति सदस्य पद हेतु उप चुनाव में रालोपा को मिली जीत पर कहा कि भाजपा, कांग्रेस व बसपा ने सामूहिक गठबंधन करके आरएलपी के सामने चुनाव लड़ा और कांग्रेस तथा बसपा के नेता फूल के चिन्ह के लिए वोट मांगते नजर आए। वहीं खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल ने भी मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि खींवसर की जनता उसी पर भरोसा करती है जिसकी कथनी और करनी में अंतर नही होता। एक बार फिर जनता ने आरएलपी के पक्ष में जोरदार मतदान करके भाजपा, कांग्रेस व बसपा के सामूहिक गठबंधन को नकार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *