Headlines

श्रीलंका के जाफना में एक पतंग आदमी को 40 फीट ऊपर उड़ा ले गई

श्रीलंका के जाफना में एक पतंग आदमी को 40 फीट ऊपर उड़ा ले गई

जाफना: श्रीलंका के एक शहर जाफना में पतंगबाजी के शौक ने एक श्रीलंकाई की जान खतरे में डाल दी। वाकया 20 दिसंबर का बताया जा रहा है, जहां लोग पतंगबाजी कर रहे थे। तेज हवा में एक बड़ी पतंग उड़ाने की कोशिश कर रहा युवक पतंग के साथ ही करीब 40 फीट तक ऊपर उड़ गया।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब वायरल हो चुका है। इसमें पतंग की डोर से लटका हुआ एक आदमी दिखाई दे रहा है, जिसका नाम नादरस मनोहरन है। मनोहरन लगातार हवा में ऊपर उड़ता जा रहा है। कुछ लोग उसके पीछे भागते हुए नजर आ रहे हैं। वो लटके हुए व्यक्ति से डोर छोड़ने को कह रहे हैं।

काफी देर तक मनोहरन डोर से लटका रहा और जब उसके हाथ थक गए तो उसने डोर छोड़ दी। जमीन पर गिरने के बाद मनोहरन कुछ देर तक तेज दर्द की वजह से वहीं पड़ा रहा। ताज्जुब की बात यह है कि कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ टहलता हुआ वहां से निकल गया। मनोहरन को पेंट पेड्रो के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *