Headlines

एम्बिट रियलटर्स को बेस्ट डेवलपर्स फॉर स्लम रिहबिलिटेशन प्रोजेक्ट इन मुम्बई ET NOW अवॉर्ड

vlcsnap 4352 10 06 11h51m59s872

मुम्बई। रियल एस्टेट में कार्यरत जानी मानी कम्पनी एम्बिट रियलटर्स को स्लम क्षेत्र में बसे लोगों के पुर्नवास के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए ET NOW (Economics Times) की ओर से बेस्ट डेवलपर्स फॉर स्लम रिहबिलिटेशन प्रोजेक्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हैं। इस सम्मान से एम्बिट ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेन्द्र शर्मा के सुपुत्रों करण शर्मा और साहिल शर्मा को मुम्बई में इकॉनोमिक्स टाइम्स की ओर से आयोजित रियल एस्टेट ग्रांड चैम्पियनशिप अवॉर्ड समारोह में प्रदान किया गया। एम्बिट ग्रुप, मुम्बई में पिछले 15 वर्षों से रियल एस्टेट में कार्यरत है।

एम्बिट रियलटर्स

इस ग्रुप को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में राजेन्द्र शर्मा के साथ पारिवारिक सदस्य पत्नी मीना शर्मा, सुपुत्र करण व साहिल, पुत्रवधू रासिका और भाई सुरेन्द्र शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिसके कारण से यह कम्पनी ऊंचाईयों तक पहुंची। एम्बिट ग्रुप के एमडी राजेन्द्र शर्मा ने व्यवसायिक पार्टनर्स, कॉन्ट्रेक्टर्स, इंजीनियर्स, लीगल एंड फाइनेंशियल कंसलटेंट्स, सेल्स टीम, इंवेस्टर्स आदि सभी का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि उनके सहयोग से ही एम्बिट ग्रुप यह शानदार सफर तय कर पाया है। मुंबई प्रवासी राजेंद्र शर्मा मूलत: सीकर जिले के कटराथल के निवासी हैं।

एम्बिट रियलटर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *