Headlines

प्रशासन शहरों के संग अभियान से पहले उदयपुर ACB ने जेईएन को 2 हजार रूपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

shivam bhatt 1639742175 1

उदयपुर: उदयपुर में ACB ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के घूसखोर जेईएन को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जेईएन (कनिष्ठ अभियंता) शिवम भट्ट 1 महीने पहले ही​ निगम में संविदा पर लगा था। मकान के पट्टे को लेकर मौका रिपोर्ट बनाने के एवज में 3 हजार की रिश्वत मांगी गई थी।

ACB के डीएसपी हेरम्भ जोशी ने बताया कि शुक्रवार को देवाली निवासी लोकेश रेगर ने यूनिट कार्यालय में शिकायत दी कि आगामी दिनों में लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान में मकान के पट्टे के लिए उसके पिता ने नगर निगम में आवेदन किया है। गोपीलाल रेगर के नाम से पट्टे के लिए फाइल प्रोसेस में थी। इसी बीच मौका रिपोर्ट जल्दी बनवाकर देने के लिए नगर निगम के जेईएन शिवम भट्ट ने परिवादी से रिश्वत मांगी। आरोपी जेईएन 1 हजार रूपए पहले ही ले चुका था। इसके बाद 2 हजार रूपए की और मांग कर रहा था।

शुक्रवार दोपहर में नगर निगम में जेईएन को 2 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप कर लिया गया। कार्रवाई के बाद निगम परिसर में भी हड़कंप मच गया। मीडियाकर्मियों के तस्वीर लेने के दौरान आरोपी शिवम ने अपने दोनो हाथों से मुंह को छिपाए रखा। आरोपी 1 महीने पहले ही निगम में संविदा पर लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *