Headlines

प्रदेश की 4 हजार बैंकों के ताले नहीं खुले, बैंक हड़ताल से 10 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित

प्रदेश की 4 हजार बैंकों के ताले नहीं खुले, बैंक हड़ताल से 10 हजार का कारोबार प्रभावित

जयपुर: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण करने के विरोध में आज राजस्थान के तमाम सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इसका आज पूरे प्रदेश में व्यापक असर देखने को मिला। आज प्रदेश में सरकारी बैंकों की 4 हजार शाखाओं में काम बंद रहने के कारण 10 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित रहा। हड़ताल और कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी रहेगी।

इसके अनुसार 2 दिन तक हड़ताल चलेगी तो राजस्थान में 20 हजार करोड़ का बैंक कारोबार प्रभावित होगा। हड़ताल बैंकों के संघ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनरतले हुई। इस दौरान बैंक कर्मचारी और अधिकारी कामकाज छोड़कर प्रदर्शन में जुटे रहे। अंबेडकर सर्किल के पास एसबीआई के परिसर में UFBU की ओर से प्रदर्शन किया गया। इसमें मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और सरकार की बैंकों की निजी करण संबंधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *