जयपुर। वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ के.के.अग्रवाल के डॉक्टर चेम्बर जगतपुरा रोड का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास की कैबिनेट मंत्री श्रीमती ममता भूपेश एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनिल पारीक के हाथों सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शंकर डंगायच, चारण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सज्जन सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।
