Headlines

कप्तानी और कलह पर विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा,बताया कि उनसे कप्तानी छीनने से पहले क्या हुआ

FGomkoaVIAEpLCt e1639559031380

नई दिल्ली: वनडे कप्तानी और रोहित के साथ कलह पर चल रही तमाम अटकलों को विराट कोहली ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साफ कर दिया। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने वनडे सीरीज से कप्तानी वापस लिए जाने पर भी जवाब दिया। कोहली ने कहा कि वे टेस्ट और वनडे की कप्तानी जारी रखना चाहते थे, लेकिन टेस्ट टीम के सिलेक्शन के दौरान मुख्य चयनकर्ता ने उन्हें बताया कि वनडे की कप्तानी वापस ली जा रही है।

कोहली ने कहा कि वनडे की कप्तानी वापस लिए जाने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। कोहली ने रोहित के साथ अपनी अनबन की खबरों को भी नकारा। उन्होंने कहा कि मेरे और रोहित शर्मा के बीच कोई समस्या नहीं है।

BCCI अधिकारियों के दावों को बताया झूठा

ऐसे में विराट कोहली ने BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली सहित बोर्ड के अन्य अधिकारियों के दावों को झूठा बताते हुए कहा कि उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटाने से पहले किसी ने कोई संपर्क नहीं किया गया था। टेस्ट टीम के चयन के लिए कॉल के बाद अचानक उन्हें बताया गया कि वो टीम के कप्तान नहीं होंगे।

एक घंटे पहले किया गया था संपर्क

विराट ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, मुझसे टेस्ट टीम की घोषणा से एक डेढ़ घंटे पहले संपर्क किया गया था। मुख्य चयनकर्ता ने इस बारे में मुझसे चर्चा की और कॉल खत्म होने से पहले मुझे बताया गया कि वो अब वनडे टीम के कप्तान नहीं होंगे मुझे इसमें कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन इस निर्णय से पहले मुझसे किसी तरह की कोई चर्चा नहीं की गई थी।

मैं आगे भी करना चाहता था कप्तानी

विराट ने कहा, मैंने BCCIको बता दिया था कि मैं टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी करुंगा। लेकिन अगर BCCIचाहता है कि मैं वनडे टीम की कप्तानी नहीं करूं तो इसमें मुझे कोई आपत्ति नहीं है। जब मैंने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ी थी तब मैंने BCCI को साफ-साफ बता दिया था कि मैं क्या करना चाहता हूं।

विराट ने वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बारे में आगे कहा, निश्चित तौर पर मेरी कप्तानी में हमने कोई ICCखिताब नहीं जीता। मैं उनके इस निर्णय लेने के आधार को समझता हूं। विराट ने आगे कहा, टी20 कप्तानी छोड़ने के निर्णय पर बोर्ड के किसी भी व्यक्ति ने मुझसे इस निर्णय पर दोबारा विचार करने को नहीं कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *