Headlines

आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल का जोधपुर दौरा, चामू प्रधान की धन्यवाद सभा मे हुए शामिल

आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल का जोधपुर दौरा,चामू प्रधान की धन्यवाद सभा मे हुए शामिल

जोधपुर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार को जोधपुर जिले के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने चामू पंचायत समिति से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की निर्वाचित प्रधान गुड्डी मेघवाल की धन्यवाद सभा में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। सांसद ने प्रहलादपुरा के जोगमाया मंदिर प्रांगण में आयोजित हुए कार्यक्रम में कहा कि आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए समाज के अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति तरस रहा है।

सांसद ने कहा की RLP किसान, जवान के हक की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सहयोगी दल में होने के बावजूद किसानों के पक्ष में एनडीए का साथ छोड़ा और सड़क से संसद तक किसानों की आवाज बुलंद की। सांसद ने कहा कि मंत्री बनने के साथ पर संत्री बनके जनहित के कार्यो को करना हमेशा उन्होंने प्राथमिकता रखी और हमेशा युवाओं को आगे आने का मौका दिया। उन्होंने शेरगढ़ के विकास में पिछड़ेपन के लिए स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार ठहराया।

 

आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल का जोधपुर दौरा,चामू प्रधान की धन्यवाद सभा मे हुए शामिल

बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने देश की संसद में दलित,शोषित व वंचित तबके के हक में हमेशा आवाज उठाई। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व राहुल गांधी ने किसान के सम्पूर्ण कर्ज माफी का झूठा वादा करके जनता को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि टोल मुक्त राजस्थान,मजबूत लोकायुक्त व टोल मुक्त राजस्थान सहित दर्जनों जनहित के मुद्दों की लड़ाई आरएलपी लड़ रही है। कार्यक्रम में प्रधान गुड्डी मेघवाल व स्थानीय लोगो ने सांसद का भव्य स्वागत किया। वहीं रालोपा के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग,प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष राजुराम खोजा सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे। समर्थकों ने सांसद को गाड़ी से सभा स्थल तक सांसद को कंधों पर बैठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *