Headlines

विप्र फाउंडेशन सुंदनी इकाई का गठन

विप्र फाउंडेशन सुंदनी इकाई का गठन

बांसवाड़ा। विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा के तत्वाधान में सुंदनी गांव में देवेंद्र गामोठ के घर पर बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रवक्ता अमित शुक्ला ने बताया की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेश जोशी ने की। मुख्य अतिथि मंशाराम गमोठ, विशिष्ट अतिथि गवरीशंकर गामोठ, रमेश सेवक, बांसवाड़ा तहसील अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी, नगर मंत्री लोकेश आचार्य थे। अतिथियों का स्वागत निलेश सेवक, विष्णु कुमार ने किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जोशी ने विप्र फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी और आगामी फरवरी में सामूहिक यज्ञोपवित कार्यक्रम की जानकारी साझा की। जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर तहसील अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी ने सुंदनी इकाई का गठन किया जिसमे नरेंद्र पंड्या अध्यक्ष और मगनलाल सेवक को उपाध्यक्ष बनाया गया। युवाध्यक्ष मनोज सेवक और युवा उपाध्यक्ष राहुल गामोठ को बनाया गया। इस अवसर पर देवेंद्र मंशाराम गमोथे यश वासुदेव पंडाय विपुल विपिन मनोज सेव क आदिअनेक गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निलेश सेवक ने किया व आभार विष्णु पंड्या ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *