Headlines

वैश्य समाज एवं अग्रवाल समाज ने उदयपुर में पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी का किया अभिनंदन

वैश्य समाज एवं अग्रवाल समाज ने उदयपुर में पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी का किया अभिनंदन

उदयपुर: राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का उदयपुर में अग्रवाल समाज राजस्थान के अध्यक्ष एवं अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के.गुप्ता के उदयपुर स्थित निवास पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया ।

वैश्य समाज व अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने उनका भावभीना अभिनंदन किया। इस दौरान वैश्य समाज की एकता व सामाजिक व राजनीतिक कई मुद्दों पर चर्चा की गई । सभी ने अरुण चतुर्वेदी को माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने डूंगरपुर की स्वच्छता, जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्यों की सराहना की। साथ ही बताया कि “5 साल बेमिसाल” का एक अनूठा उदाहरण पूर्व सभापति के.के.गुप्ता के नेतृत्व में डूंगरपुर की निकाय ने प्रस्तुत किया। के.के.गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता उस क्षेत्र की पहचान के साथ-साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य देने में सहायक बनती है। साफ-स्वच्छ परिवेश हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है। जहां साफ-सफाई वहां कीटाणु नहीं पनपते हैं।

वैश्य समाज एवं अग्रवाल समाज ने उदयपुर में पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी का किया अभिनंदन

कोरोना काल में जीवन को रोगमुक्त बनाने के लिए साफ-सफाई का विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री के सपने स्वच्छता अभियान से जुड़कर स्वच्छता का महत्व समझना होगा व स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लेना होगा। इस दौरान उदयपुर जिला वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष अनिल नाहर, वात्सल्यसेवा समिति उदयपुर मेवाड़ के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन संस्थान के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रवासी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल, प्रवासी महिला समिति अध्यक्ष बीना अग्रवाल, वैश्य समाज के प्रकाश चेचानी, प्रदीप विजयवर्गीय, राकेश नाहर एवं अग्रवाल समाज से रमेश तायलिया, विमल मंगल, युवा इकाई के अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन संस्थान के सदस्यता अभियान के जिलाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल सहित समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *