Headlines

प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री के सामने कांग्रेसियों में चले लात-घूंसे, विधायक और पुलिस ने किया बीच-बचाव

pgh5 1638721968

प्रतापगढ़: प्रभारी मंत्री प्रतापगढ़ के मंत्री डॉ. मुरारीलाल मीणा के प्रतापगढ़ में स्वागत समारोह में के दौरान कांग्रेसियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इनमें प्रधान, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य शामिल थे। गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद विवाद शुरू हुआ था। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मंत्री मुरारी मीणा के स्वागत में दोपहर में जुलूस निकाला गया था।

तभी चित्तौड़गढ़ हाईवे पर टोल टैक्स के समीप वाहनों के जुलूस में पंचायत समिति सदस्य खातुराम मीणा और सरपंच रामलाल मीणा की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। उनमें विवाद की शुरुआत हुई और कुछ ही देर में नेता और उनके समर्थक भिड़ गए। अड़ा-अड़ी में टकराहट लात-घूंसों में बदल गई।

मामला इतना बढ़ा की स्थानीय विधायक रामलाल मीणा को दखल देना पड़ा। उनके दखल से भी जब कुछ नहीं बना, तो पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने मामला सुलझाया। मंत्री मीणा ने कांग्रेसियों को आपस में नहीं लड़ने की हिदायत दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *