Headlines

जयपुर के एक तिहाई हिस्सों में 1 दिसंबर बुधवार को पीने के पानी की नहीं हो पाएगी सप्लाई

जयपुर: शहर में एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में एक दिसंबर को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। पीएचईडी विभाग ने एक दिसंबर को मेंटेनेंस और रिपेयरिंग के काम के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक शट डाउन का निर्णय किया है। इसके कारण परकोटा समेत विद्याधर नगर, शास्त्री नगर, दिल्ली बाइपास, सीकर रोड की एक दर्जन से ज्यादा एरिया में पानी की सप्लाई नहीं होगी। पीएचईडी अधिकारियों की माने तो जयपुर शहर का 35 फीसदी एरिया इस शटडाउन से प्रभावित रहेगा, जिससे करीब 1.75 लाख घरों में पानी नहीं आएगा।

बीसलपुर प्रोजेक्ट के तहत रामनिवास बाग और अमानीशाह में बने पम्प हाउस की सफाई और रिपेयरिंग का काम करवाया जाएगा। इसके कारण 1 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक दोनों पम्प हाउस पर शटडाउन रहेगा। इस शट डाउन के कारण जयपुर के 35 फीसदी एरिया में पानी की एक समय की सप्लाई नहीं की जाएगी। ये सप्लाई 1 दिसंबर को ही प्रभावित रहेगी, 2 दिसंबर से सप्लाई सामान्य हो जाएगी।

इन इलाको में नहीं आएगा पानी

वीकेआई रोड नंबर 9 से 14, जीवन दीप कॉलोनी, निवारू रोड की आंशिक कॉलोनियों, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर के सेक्टर 1 से 9, अम्बाबाड़ी, सीकर रोड, रामनगर (लंकापुरी) शास्त्री नगर, नाहरी का नाका, भट्‌टा बस्ती ब्लॉक सी व डी, शिवाजी नगर, व्यास कॉलोनी, सुभाषनगर, बनीपार्क, गोपालबाड़ी, मोदीखाना, रामचन्द्र चौकड़ी, घाटगेट, आमेर, जयसिंहपुरा खोर, ईदगाह, बासबदनपुरा, ब्रह्मपुरी, वन विहार, दिल्ली बाइपास की कॉलोनियों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। वहीं चारदीवारी के जिन एरिया में रात 8 बजे में पानी की सप्लाई होती है वह भी कम प्रेशर के साथ की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *