Headlines

महाराष्ट्र फिर कोरोना की चपेट में, भिवंडी के वृद्धाश्रम में 69 बुजुर्ग मिले पॉजिटिव

मुंबई: दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र पहुंचा एक शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोविड-19 के सबसे खतरनाक कहे जा रहे वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के बढ़ते खतरे को देखते उसकी जांच शुरू हो गई है। इस बीच मुंबई से सटे ठाणे के भिवंडी में एक वृद्धाश्रम में रह रहे 69 वरिष्ठ नागरिक कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से सभी की हालत सामान्य है। इस वृद्धाश्रम में 100 से ज्यादा लोग रहते हैं। पिछले हफ्ते यहां कुछ लोगों में बुखार के लक्षण दिखने लगे थे। एक बुजुर्ग का कोरोना टेस्ट इसलिए कराया गया, क्योंकि इलाज शुरू करने के बाद भी उनका बुखार कम नहीं हुआ। इसके बाद एहतियात के तौर पर वृद्धाश्रम मैनेजमेंट ने सभी की टेस्टिंग करने का फैसला किया।

जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सेंपल
कल्याण डोम्बिवली नगर निगम की डॉक्टर प्रतिभा पनपाटिल ने बताया, ‘दक्षिण अफ्रीका से डोम्बिवली लौटने वाला एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है। यह पता करने के लिए कि वह ‘ओमिक्रॉन’ पॉजिटिव है या नहीं, उसके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं।’ इसके बाद अधिकारीयो ने व्यक्ति के परिवार की भी कोविड जांच की है। जिसमे उनके भाई की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, बाकि परिवार की रिपोर्ट आना बाकी है।

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के सबसे पहले मामले की पुष्टि दक्षिण अफ्रीका में ही हुई थी। हाल ही में भारत सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियम भी जारी किए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *