मडगांव: डॉ राम मनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन, नई दिल्ली की ओर से गोवा क्रांति दिवस के अवसर पर 27 और 28 नवम्बर को गोवा के मडगांव स्थित रविंद्र भवन में आयोजित राष्ट्रीय विचार मंथन का शुभारम्भ 27 नवम्बर को गोवा के राज्यपाल पी एस श्री धरन करेंगे। समारोह में गोवा के मुख्य मंत्री प्रमोद सांवत विभिन्न विभूतियों को लोहिया रत्न से सम्मानित करेंगे। डॉ राम मनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन, नई दिल्ली के अध्यक्ष अभिषेक रंजन सिंह ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत दामू नायक करेंगे। झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सोविनियर, एक्शन इन गोवा नामक पुस्तिकाओं को जारी करेंगे। विपक्ष के नेता डॉ दिगम्बर कामत सहित अन्य वक्ता भी
समारोह को सम्बोधित करेंगे।
इस अवसर पर 14 स्वतंत्रता सेनानियों को डॉ राम मनोहर लोहिया समृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। दो दिवसीय राष्ट्रीय विचार मंथन में लोहिया के विचारों पर छह विभिन्न सत्र आयोजित किये जायेंगे।
