Headlines

पायलट के कार्यक्रमों में नहीं आए ममता- परसादी

पायलट के कार्यक्रमों में नहीं आए ममता- परसादी

जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के गुरुवार दौसा दौरे के दौरान महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश तथा उद्योग मंत्री परसादीलाल की उपस्थिति चर्चा का विषय रही। पायलट जीरोता गांव के समीप कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय किशनलाल बैरवा तथा खवारावजी गांव में शहीद घनश्याम गुर्जर की मूर्ति का अनावरण करने आये थे। दोनों ही कार्यक्रमों में जिले भर से कांग्रेस के अधिकांश जनप्रतिनिधि शामिल हुए, लेकिन महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ममता भूपेश व उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा नहीं आए।

पायलट के कार्यक्रमों में नहीं आए ममता- परसादी

दोनों मंत्रियों को मूर्ति अनावरण कार्यक्रमों में बतौर अतिथि निमंत्रित किया गया था। इस पर पायलट ने इशारों-इशारों में कहा कि जोश के साथ होश भी रखिए, सच्चे-झूठे व अपने-पराए की परख के साथ आगे बढ़ो। सिकराय विधायक ममता भूपेश व लालसोट विधायक परसादीलाल मीणा सियासी गुटबाजी में गहलोत खेमे के नजदीकी माने जाते हैं। ऐसे में दोनों ही मंत्रियों की पिछले काफी दिनों से सचिन पायलट के कार्यक्रमों से दूरी जगजाहिर है।

पायलट के कार्यक्रमों में नहीं आए ममता- परसादी

यहां भी पायलट ने कार्यकर्ताओं के सम्मान की बात उठाई

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सचिन पायलट ने कहा, मुझे उम्मीद है और भरोसा है कि कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिलेगा। जिसने भाजपा सरकार में लाठियां खाईं, जेलों में गए, भूख हड़ताल की और राजस्थान की वर्तमान सरकार को बनाने में उनका अहम योगदान रहा है, उनको नहीं भूला जाएगा। उन्होंने कहा- सोनिया गांधी ने जो कमेटी बनाई थी, उसने अपना काम पूरा कर लिया है। जल्दी ही वह सबके सामने भी होगा। राजस्थान में परिपाटी रही है एक बार एक पार्टी की सरकार तो दूसरी बार दूसरी पार्टी की सरकार, लेकिन 2023 के चुनावों में हम परिपाटी को बदलना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *