नई दिल्ली : पेट्रोल डीजल की दामों में हुई लगातार बढ़ोतरी ने लोगो का ध्यान CNG कारो की तरफ एकाएक बढ़ा दिया। इसी के चलते ऑटो इंडस्ट्री में CNG व्हीकल की डिमांड बढ़ रही है। इस साल अप्रैल से सितंबर (6 महीने) के दौरान इनकी बिक्री में 97 फीसदी का उछाल रहा है। इस दौरान 1,01,412 CNG व्हीकल की बिक्री हुई। बीते साल इसी अप्रैल से सितंबर तक 51,448 CNG गाड़ियां बिकीं थीं।
मारुति की सबसे ज्यादा डिमांड
देश में CNG कारों बेचने में मारुति और हुंडई का दबदबा है। खासकर मारुति की कई कार CNG मॉडल में मिलती है। यही वजह है मारुति के CNG मॉडल की बिक्री भी ज्यादा हो रही है। अप्रैल से सितंबर 2021 के दौरान CNG कारों में मारुति के 7 और हुंडई के 4 मॉडल शामिल रहे। इसमें वैगनआर की डिमांड सबसे ज्यादा रही। कंपनी ने इन 6 महीने के दौरान 34,913 CNG वैगनआर बेचीं। जबकि सालभर पहले इन्ही 6 महीनों के दौरान इसकी 16,167 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसे 116% की ग्रोथ मिली।
इन 6 महीने के दौरान सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-5 CNG मॉडल की बात की जाए, तो इसमें मारुति के 3 और हुंडई के 2 मॉडल शामिल हैं। मारुति के वैगनआर के साथ आर्टिगा और ईको टॉप-5 CNG मॉडल में पहले तीन पायदान पर हैं। वहीं, हुंडई की ऑरा और ग्रैंड i10 बेस्ट सेलिंग CNG मॉडल की लिस्ट में चौथे और पांचवें नंबर पर रहे।
