चाकसू : विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में चाकसू गरुड़ वासी बाईपास पर कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का टोंक जाते समय अपने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा, जिला परिषद जय नारायण गुर्जर, अंबावता पूर्व जिला परिषद सदस्य मदन चौधरी, कृषि मंडी चेयरमैन हरि नारायण चौधरी, वाइस चेयरमैन अवध शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव सियाराम कसाना काठावाला, सरपंच शंकर गुर्जर राडोली, सरपंच रमेश मीणा, हरभजन गुर्जर, जय देव गुर्जर, रजत सांवरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गरुड़ वासी बाईपास पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में सचिन पायलट का किया स्वागत
