सवाई माधोपुर: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज सपरिवार रणथंभौर आए और सुबह की पारी में टाइगर सफारी का आनन्द लिया। टाइगर सफारी के दौरान उन्होंने रणथंभौर में वन्य जीवों को खुले में घूमते देखा।
सिंधिया और परिजनों को टाइगर सफारी के दौरान बाघ के भी दीदार हुए। टी-120 बाघ की साइटिंग होने पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया और उनका परिवार बहुत खुश नजर आया। सिंधिया जयपुर से सड़क मार्ग से आए थे। इसके बाद कुछ दिनों से एक पांच सितारा होटल में रुके हुए थे । कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार सवाई माधोपुर आए हैं ।
