Headlines

रोडवेज के सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवानिवृति परिलाभों का भुगतान दीपावली पूर्व प्रारम्भ

रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दीवाली से पहले सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान शुरू रोड़वेज कर्मियो को दीपावली पर बोनस व अनुग्रह राशि के आदेश जारी

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा समीक्षा बैठक दिनांक 18.10.2021 के दौरान दिए गये निर्देशों एवं माननीय परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं माननीय परिवहन राज्य मंत्री अशोक चांदना की प्रेरणा से राजस्थान रोडवेज प्रबन्धन द्वारा लगभग 5500 सेवानिवृत रोडवेज कर्मियों के सेवानिवृति परिलाभो का दीपावली से पूर्व भुगतान शुरू किया जा रहा हैं।

राजस्थान रोडवेज के सीएमडी संदीप वर्मा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशानुसार सेवानिवृत कर्मचारियों के 476 करोड़ रू के बकाया परिलाभों के भुगतान करने के लिए चौमू हाउस, परिवहन मार्ग पर स्थित वैशाली नगर व जयपुर आगार एवं टायर प्लान्ट की अनुपयोगी भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित किये जाने के एवज् में 214 करोड़ रू 01 नवम्बर, 2021 को जारी किए हैं।

वर्मा ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक में दीपावली से पूर्व भुगतान शुरू करने के निर्देश दिये गये थे, जिसकी अनुपालना में अक्टूबर, 2016 तक के भुगतान किये जा चुके है। राज्य सरकार से प्राप्त 214 करोड़ रू से नवम्बर, 2016 से मार्च-2019 तक सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवानिवृति परिलाभो का भुगतान कर दिया जावेगा। इसके अतिरिक्त 500 करोड़ सावधी ऋण के लिए निगम संचालक मण्डल की दिनांक 28.09.2021 की बैठक में निर्णय पारित किया गया। संचालक मण्डल के निर्णयानुसार 25.10.2021 को राज्य सरकार की प्रतिभूति के लिए परिवहन विभाग से प्रशासनिक एवं वित्त विभाग से राज्य सरकार की प्रतिभूति के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। राज्य सरकार से ऋण की गारण्टी प्राप्त होने पर 500 करोड़ रू के कार्यषील पूंजी ऋण में से सेवानिवृत परिलाभो का भुगतान प्रारम्भ कर दिया जावेगा।

वर्मा ने बताया कि सितम्बर, 2021 व अक्टूबर 2021 का वेतन व पैंशन माह के प्रथम कार्य दिवस को, जुलाई-अगस्त, 2021 के 25 प्रतिशत डीए का एरियर एवं सितम्बर से नगद भुगतान तथा वर्ष 2020-21 के बोनस एवं अनुग्रह राशि का भुगतान किया जा चुका है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राजस्थान के संवेदनशील माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान लिये गये निर्देशों की पालना में रोडवेज कर्मियों को माह के प्रथम कार्यदिवस को वेतन व पैंशन, राज्य सरकार के अनुरूप डीए, बोनस एवं अनुग्रह राशि का भुगतान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *