Headlines

रोड़वेज कर्मियो को दीपावली पर बोनस व अनुग्रह राशि के आदेश जारी

रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दीवाली से पहले सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान शुरू रोड़वेज कर्मियो को दीपावली पर बोनस व अनुग्रह राशि के आदेश जारी

जयपुर। रोडवेज प्रबन्धन ने रोडवेज कर्मियों को वर्ष 2020-21 के लिए 8.33 प्रतिशत की दर से अधिकतम 7000/-रुपए बोनस एवं अनुग्रह राशि भुगतान करने के आज आदेश जारी किये हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से समीक्षा बैठक के दौरान दिए गये निर्देशों एवं परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं परिवहन राज्य मंत्री अशोक चांदना की प्रेरणा से राजस्थान रोडवेज के सीएमडी संदीप वर्मा द्वारा जारी आदेशानुसार रोडवेज कर्मियों को वर्ष 2020-21 के लिए 8.33 प्रतिशत की दर से अधिकतम 7000/-रू बोनस एवं अनुग्रह राशि भुगतान आज आदेश के साथ ही प्रारम्भ हो गया। दीपावली से पूर्व बोनस सबको मिल जाएगा।

राजस्थान रोडवेज के लगभग 13000 कर्मचारियो को बोनस एवं अनुग्रह राशि का लाभ मिलेगा। बोनस के कारण रोडवेज पर 8 करोड़ रू का वित्तीय भार आयेगा। रोडवेज कर्मियों को अनुग्रह राशि का भुगतान तीन वर्ष के अन्तराल के बाद किया जा रहा है। RSRTC आफिसर्स एसोसिएशन ने बोनस एवं अनुग्रह राशि के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *