Headlines

प्रदेश की 69 तहसील सूखाग्रस्त घोषित:744 गांवों को दी जाएगी राहत

जयपुर : सीएम अशोक गहलोत ने खरीफ-2021 फसल के दौरान सूखे से हुए नुकसान की जमीनी सच्चाई की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के 12 जिलों की 69 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। रिपोर्ट के आधार पर इन तहसीलों के 744 गांवों में खरीफ की फसल में सूखे से 33 प्रतिशत या इससे ज्यादा नुकसान (खराबे) का आकलन किया गया है। इसके आधार पर राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) नॉर्म्स के अनुसार, इन तहसीलों में राहत गतिविधियां चलाने और प्रभावित किसानों को एग्रीकल्चर प्रोक्योरमेंट और सब्सिडी (कृषि आदान-अनुदान) बांटने की मंजूरी दे दी गई है।

744 गांवों में दी जाएगी राहत

रिपोर्ट के आधार पर बाड़मेर की 16, जोधपुर की 10, जालोर और जैसलमेर की 9-9, बीकानेर और पाली की 6-6, अजमेर जिले की 4, डूंगरपुर की 3, सिरोही और नागौर की 2-2 , हनुमानगढ़ और चूरू की 1-1 तहसीलों में नुकसान का आकलन किया गया है। इनमें 10 जिलों की 64 तहसीलों को गम्भीर कैटेगरी में सूखाग्रस्त, डूंगरपुर की 3 और नागौर की 2 तहसीलों को मीडियम कैटेगरी में सूखाग्रस्त घोषित करने की गहलोत ने मंजूरी दी है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से खरीफ की फसल में हुए नुकसान से प्रभावित 7 जिलों के 3704 गांवों को भी अभावग्रस्त घोषित करने की मंजूरी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *