Headlines

बिजली कंपनियों में 920 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा 8 नवंबर से, एडमिट कार्ड जारी

जयपुर : प्रदेश की पांचों बिजली कंपनियों में निकाली गई कनिष्ठ सहायक, वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 920 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 8 नवंबर से शुरू होगी। जो 14 नवंबर को खत्म होगी। यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जिसके एडमिट कार्ड जारी हो गए है।राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ने 1295 पदों पर भर्ती के लिए फरवरी और जून में आवेदन मांगे थे। इसमें असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर, जूनियर लॉ ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट सैकंड के 375 पद शामिल हैं। इनकी परीक्षा पहले हो चुकी है। अब कनिष्ठ सहायक और वाणिज्यिक सहायक के 920 पदों के लिए दो चरणों में 5 दिन तक परीक्षा होगी। 8, 9, 10, 13 और 14 नवंबर को ये परीक्षा होगी।

एग्जाम का सिलेबस

इस एग्जाम में रीजनिंग और मेंटल एबिलिटी के अलावा गणित, सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी के प्रश्न आएंगे। रिटन एग्जाम में कुल पदों के तीन गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाइ करने के बाद टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही विषय में टाइपिंग स्पीड का टेस्ट होगा। टाइपिंग टेस्ट का वेटेज 60 फीसदी होगा, जबकि रीटन एग्जाम का वेटेज 40 फीसदी होगा।

पदों के नाम और संख्या

  • जूनियर असिस्‍टेंट /कमर्शियल असिस्‍टेंट II : 768 (नॉन टीएसपी), 152 (टीएसपी)
  • स्‍टेनोग्राफर : 35 (नॉन टीएसपी), 3 (टीएसपी)
  • जूनियर अकाउंटेंट : 280 (नॉन टीएसपी), 33 (टीएसपी)
  • जूनियर लीगल ऑफिसर JLO: 12 (नॉन टीएसपी), 1 (टीएसपी)
  • असिस्‍टेंट पर्सनल ऑफिसर : 09 (नॉन टीएसपी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *