जयपुर : राजस्थान पुलिस में 4438 सिपाहियों (कॉन्स्टेबल) की भर्ती होगी। पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती-2021 की विज्ञप्ति जारी कर दी है। यह भर्ती पुलिस कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल चालक, कॉन्स्टेबल बैंड व पुलिस दूर संचार में कॉन्स्टेबल के लिए निकाली गई है। पीएचक्यू में भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड में अतिरिक्त महानिदेशक विनिता ठाकुर ने बताया कि अभ्यर्थी 10 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 3 दिसंबर होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उल्लिखित पदों के लिए राजस्थान पुलिस की वेबसाइट https://www.police.rajasthan.gov.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती हेतु योग्यता/ छूट
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (कॉन्स्टेबल सामान्य / पलिस दूरसंचार/चालक/ बैण्ड)
- जिला पुलिस – मान्यता प्राप्त स्कूल/परीक्षा बोर्ड से सीनियर सैकण्डरी या बारहवीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण
- आर.ए.सो./ एमबीसी बटालियन बैण्ड सहित – मान्यता प्राप्त स्कूल / बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण
- पुलिस दूरसंचार – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक विज्ञान और गणित/कम्प्यूटर के साथ विज्ञान में सीनियर सैकेण्डरी या बारहवीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा
- कॉन्स्टेबल ड्राईदर पद की पात्रता हेतु आवेदक के पास विज्ञप्ति जारी होने की दिनांक से न्यूनतम एक वर्ष पूर्व का बना हुआ स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस (LMY / HMV) लोना आवश्यक है।
नोट– जो अभ्यार्थी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की निधारित पारीक्षा में अध्ययनरत हैं वे भी इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं परन्तु उन्हें शारीरिक नापतोल के समय न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता उत्तीर्ण होने का मूल प्रमाण पत्र/अक तालिका प्रस्तुत करना आवश्यक है। यदि कोई अभ्यर्थी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सतीर्ण होने का मूल प्रमाण पत्र/क तालिका प्रस्तुत नहीं करता है तो उसे शारीरिक मापतौल में सम्मिलित नहीं किया जायेगा।
परीक्षा शुल्क
(क) सामान्य वर्ग, राजस्थान के कोमोलेवार श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/एमबीसी वर्ग के आवेदकों हेतु – रूपये 500/-
(ख) आर्थिक पिछड़ा वर्ग/राजस्थान के नॉन-कोनीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/एनबीसी वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति / सहरिया तथा सामान्य वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग/ एनबीसी वर्ग के ऐसे आवेदक जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है आवेदक हेतु (केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी हेतु – रुपये 400/-
नोट-1 : बिन्दु संख्या-ख से सम्बन्धित आय प्रमाण पत्र अभ्यर्थी को शारीरिक मापतौल (पीएसटी) के समय भर्ती बोर्ड
के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आय प्रमाण पत्र सही नहीं पाने की स्थिति में पात्रता रद्द कर दी
जायेगी।
2 – अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को शुल्क रुपये 500/- देय होगा।
प्रदेश के प्रमुख जिलों में भर्ती के लिए पद
जयपुर कमिश्नरेट के लिए विभिन्न पदों के लिए कुल 818 पदों पर भर्ती होगी। जयपुर ग्रामीण में 71, करौली जिले में 75, भीलवाड़ा में 184, राजसमंद में 125, चित्तौड़गढ़ में 163, जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए 349, जोधपुर ग्रामीण जिले के लिए 96, जैसलमेर 86, जालोर 113, कोटा शहर में 120, कोटा ग्रामीण 53, बूंदी 83, बारां 103, झालावाड़ 96, बीकानेर 153, जीआरपी अजमेर में 30, जीआरपी जोधपुर में 16 पद हैं। शेष पद आरएसी और सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए रखे गए हैं।
Download Notification Pdf: Rajasthan Police Constable Recruitment
