जयपुर: रीट, SI भर्ती परीक्षा में हुई धांधली की CBI जांच समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर बेरोजगारों का धरना 15वें दिन भी जारी है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते हमारी मांगों को पूरा नहीं किया। तो प्रदेशभर के बेरोजगार मजबूरन उग्र आंदोलन की ओर आगे बढ़ेंगे।
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि सरकार से वार्ता के बावजूद हमारी मांगों को अब तक पूरा नहीं किया गया है। जबकि की सरकार के मंत्री बेरोजगारों का अनशन तुड़वाने रात 12 बजे अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन अब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की गई है। ऐसे में बेरोजगार आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
उपेन ने कहा कि अगर सरकार ने दीपावली तक बेरोजगारों की मांगों को पूरा नहीं किया गया। तो प्रदेशभर के बेरोजगार भूख हड़ताल कर काली दिवाली मनाएंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की रैली में विरोध करेंगे। बता दें कि अब तक सरकार और बेरोजगारों की पहले दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है। जिसमें कई मांगों पर मौखिक सहमति भी बन चुकी है। लेकिन अब तक उनके आदेश जारी नहीं हुए। जबकि कुछ मांगों पर अब दूसरे दौर की वार्ता होनी है।
