Headlines

सारे दावे धरे रह गए, पटवार परीक्षा में भी पेपर बेचते पकड़े गए

सारे दावे धरे रह गए, पटवार परीक्षा में भी पेपर बेचते पकड़े गए बारां में पकड़े गए डमी कैंडिडेट

जयपुर: राजस्थान में रीट, एसआई के बाद पटवारी भर्ती परीक्षा में भी शनिवार को नकल गिरोह सक्रिय रहा। पटवारी भर्ती परीक्षा की दोनों पारियां समाप्त हो चुकी है। बीकानेर, डूंगरपुर, बारां, भरतपुर, जोधपुर, जयपुर में डमी कैंडिडेट व ब्लूटूथ से नकल कराते हुए पकड़े गए है। आपकों बता दें कि रीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड भजनलाल अभी भी फरार है और चप्पल से नकल कराने वाला तुलसाराम भी फरार है। परीक्षा में नक़ल कराने वाले गिरोह से जुड़े कई लोग पकड़े नहीं जा सके है। ऐसे में पटवारी भर्ती नक़ल से बचाना चयन बोर्ड के लिए बड़ी चुनौती है।

रीट एग्जाम में नक़ल के लिए हाइटेक चप्पल बनाने वाला तुलसाराम के भतीजे सौरव कालेर पटवार परीक्षा में नकल का सामान बेच रहा था। जब पुलिस पहुंची तो वह फरार हो गया। पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां से नकल कराने का काफी सामान जब्त किया। खास बात है कि तुलसाराम पहले पुलिस में ही था। उसकी पत्नी भी आरपीएस है और अभी अजमेर में पोस्टेड़ है। पटवारी भर्ती में इस बार पुलिस की काफी सख्ती रही। नकल गिरोह से बचाने के लिए 10 जिलों में सेंटर नहीं बनाए गए थे।

पेपर बेचते 5 लोगो को जोधपुर में पकड़ा

जोधपुर पुलिस ने 5 लोगों को पेपर बेचते हुए गिरफ्तार किया है। इन्होंने कई युवकों को पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर ऊंचे दाम में बेचे। हालांकि पुलिस को जांच में पता लगा कि जो पेपर बेचा गया है, वह डमी पेपर है। जिन युवकों को पेपर बेचा गया, उन्हें भी पता नही था कि ये असली पेपर है या फिर नकली पेपर है। पुलिस पांचों युवकों से पूछताछ कर रही है।

पेपर के साथ 10 को पकड़ा भरतपुर में

भरतपुर में पटवारी भर्ती के पेपर के साथ 10 युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। भरतपुर पुलिस असली पेपर से मिलान कर रही है। इनका अलवर में सेंटर आया हुआ था। फोन लोकेशन के आधार पर इन्हें पकड़ा है। ये एक दिन पहले भरतपुर से आगरा गए थे। फिर वापस लौट आए। इनसे पेपर सामग्री मिली है।

ब्लूटूथ से नकल करते एक युवक को जयपुर पुलिस ने पकड़ा

जयपुर पुलिस ने आदर्श नगर में पटवार भर्ती परीक्षा सेंटर से एक युवक को ब्लूटूथ से नकल करते हुए पकड़ा है। वह सेंटर में ब्लूटूथ लेकर अंदर चला गया था। उसे सेंटर के अंदर नकल करते हुए पकड़ लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

दो डमी कैंडिडेट पकड़े गए

बारां पुलिस ने परीक्षा देते हुए दो डमी कैंडिडेट को पकड़ा है। उसके 4 साथियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। दौसा निवासी चेतन मीणा का सेंटर अपेक्स स्कूल में आया था। उसकी जगह पर पटना निवासी रोशन कुमार पेपर देने पहुंचा। उसकी फोटो मैच नहीं हुई तो रोशन को पूछताछ में पकड़ लिया। इसके अलावा दौसा निवासी दिलराज की जगह पर जोधपुर के कान्हासर निवसाी रोहिताश को पेपर देते हुए पकड़ा है। बिहार के तीन साथियों को हिरासत में लिया है।

डमी कैंडिडेट परीक्षा देने बोरी पहुंचा

बोरी में गुरूकुल कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के अंतिम समय में पाली निवासी अशोक कुमार पहुंचा। उसके प्रवेश पत्र व आईड़ी कार्ड मांगे गए। दस्तावेजों में काफी चेंज दिखने पर पूछताछ की गई। उसने पुराना फोटो होने की बात कहीं। उसे अंदर परीक्षा देने भेज दिया। उसकी भाषा पर संदेह होने पर नजर रखी। बाद में पुलिस को सूचना देकर बुलाया। जैसे ही वह बाहर आया तो उसे पकड़ लिया। उसने बताया कि वह भरत सिंह निवासी बांसवाड़ा की जगह पर डमी कैंडिडेट बनकर आया था। उसने बताया कि डेढ़ लाख रुपए में पेपर की डील हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *