Headlines

महाराष्ट्र में मंत्री रहे राज के. पुरोहित के सिरोही आवास में चोरी

चोरी

सिरोही : जिले के कालंद्री थाना क्षेत्र में चोरों ने गुरुवार को तंवरी गांव में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के. पुरोहित के बंगले का ताला तोड़कर चांदी के 18 किलो के सामान चुरा ले गए। यहाँ चोरों ने 1 दिन पहले भी इसी गांव में 3 मंदिरों के ताले तोड़े थे। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के. पुरोहित के बंगले पर सुबह पौधों की देखभाल करने के लिए नौकर पहुंचा तो ताले टूटे मिले। जिसके बाद नौकर ने राज के पुरोहित को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर रेवदर डीएसपी नरेंद्र सिंह देवड़ा ने जायजा लिया। बंगले के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए कालंद्री थाने को आवश्यक निर्देश दिए। इस मामले में कालंद्री थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

अलमारी में रखे कीमती सामान को चुराया

पूर्व मंत्री के मित्र फूंगनी निवासी दीपाराम पुत्र अमरा जी पुरोहित ने कालंद्री थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के. पुरोहित का कॉल आया। उन्होंने बताया कि उनके तंवरी गांव स्थित बंगले में चोरी की वारदात की सूचना मिली है। इसके बाद वे खुद फूंगनी स्थित उनके बंगले पर पहुंचे, तो मकान के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। इस पर उन्होंने राज के पुरोहित को कॉल किया और पूरी जानकारी दी।

चोरी

उन्होंने घर में बात करने के बाद बताया कि उनके मकान से चोर अलमारी में रखे कीमती सामान चुराकर ले गए। लोहे की कोठी में चांदी के 40 गिलास, 40 चम्मच, 10 थालियां, 4 ट्रे, 4 जग, चांदी के 20 सिक्के, चांदी का कलश, 4 लोटे और अन्य सामान चुरा ले गए। इन सभी सामान का वजन करीब 18 किलो है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *