इस माह में 16वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जयपुर में 113.74 रुपए पेट्रोल और 104.96 रुपए प्रति लीटर डीजल

इस माह में 16वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जयपुर में 113.74 रुपए पेट्रोल और 104.96 रुपए प्रति लीटर डीजल

जयपुर: सरकारी तेल कंपनियों ने अक्टूबर महीने में 21 दिन में 16वीं बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। जयपुर में डीजल की कीमत में 38 पैसे और पेट्रोल की कीमत में 36 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इसके बाद जयपुर में 1 लीटर डीजल 104 रुपए 96 पैसे, जबकि पेट्रोल 113 रुपए 74 पैसे की कीमत पर पहुंचा।

कच्चे तेल के दाम लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहे हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। ये 3 साल में कच्चे तेल का उच्चतम स्तर है। दरअसल, कच्चे तेल के बाजार में इस दिनों जबरदस्त तेजी है। एक ओर कच्चे तेल की मांग बढ़ती जा रही है। इसी वजह से कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बाजार डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें करीब ढ़ाई फीसदी चढ़ गई।

जनता को सरकारी राहत का इंतजार राजस्थान में केंद्र सरकार सेंट्रल एक्साइज और राज्य सरकार वैट के रूप में पिछले 18 महीने में कई बार वृद्धि कर चुके हैं। जिसके बाद राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल में 2 प्रतिशत की वेट में राहत भी दी थी, लेकिन सरकारी राहत फिलहाल पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों में अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में अब आम आदमी भी केंद्र सरकार से एक्साइज ड्यूटी में कटौती की उम्मीद कर रहा है। ताकि पेट्रोल डीजल के दामों में कमी आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *