Headlines

RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल ने किया वल्लभनगर विधानसभा का दौरा

हनुमान बेनीवाल

उदयपुर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मंगलवार को उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने दर्जनों गाँवो में उप चुनाव में RLP के उम्मीदवार उदयलाल डांगी के समर्थन में जन सम्पर्क सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा देश 1947 में आजाद हुआ परन्तु राजनैतिक रूप से जो हक आम जन को मिला उसका उपयोग इस बार सही दिशा में करना है और वल्लभनगर विधानसभा से बोतल के चिन्ह पर मतदान करना है। सांसद ने कहा वो मेवाड़ के मान-सम्मान की लड़ाई में कोई कसर नही रखेगी।

सांसद बेनीवाल ने कहा डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों से चिकित्सा व्यवस्था पुनः वेंटिलेटर पर आ गई और जनता सुविधाओ के अभाव में त्रस्त है। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों से लड़ने में भी राजस्थान सरकार का तंत्र विफल नजर आ रहा है और सरकार अस्पतालों को संसाधन उपलब्ध करवाने में नाकाम नजर आ रही है।

हनुमान बेनीवाल

यहां किया जन सम्पर्क

आज वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में RLP से उम्मीदवार उदयलाल डांगी के समर्थन में सांसद हनुमान बेनीवाल ने वाणिया तलाई, सारंगपुर भींडर, हिता, अमरपुरा खालसा, खेरोदा, फिला आदि गांवों में जन सम्पर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *