Headlines

SMS के ICU से ही उपेन का अनशन जारी, पेपर लीक प्रकरण की CBI जांच समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर कर रहे विरोध

SMS के ICU से ही उपेन का अनशन जारी, पेपर लीक प्रकरण की CBI जांच समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर कर रहे विरोध

जयपुर: राजस्थान में SI, REET और JEN भर्ती परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर अनशन पर बैठे उपेन यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उपेन यादव को पुलिस द्वारा रात को सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के ICU में भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। लेकिन हॉस्पिटल के ICU वार्ड में पहुंचने के बाद भी उपेन यादव ने उपचार लेने से मना कर दिया है। जिसके बाद अब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी है।

दरअसल, 14 अक्टूबर से शहीद स्मारक पर अनशन पर बैठे उपेन यादव की शनिवार सुबह से ही तबीयत बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद उनका शुगर लेवल 68 आने के बाद डॉक्टर की टीम ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होने की सलाह दी थी। लेकिन उपेन धरना स्थल पर डटे रहे। जिसके बाद रात होते-होते उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और पुलिस की टीम ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। जहां उनकी ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें ICU वार्ड में एडमिट किया था।

उपेन ने कहा कि पेपर लीक और भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के खिलाफ सख्त गैर जमानती कानून बनाने की मांग के साथ 23 फरवरी को सरकार के मंत्रियों के साथ वार्ता में लिखित समझौता हुआ था, लेकिन लम्बा वक्त बीत जाने के बाद भी सरकार के प्रतिनिधि बेरोजगारों की मांग पर ध्यान नहीं दे रहे है। ऐसे में इस बार बेरोजगार आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

इसके साथ ही प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2018 चिकित्सा विभाग की सूची जल्द से जल्द जारी की जाए। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2012 के अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट जल्द से जल्द प्रार्थना पत्र सबमिट किया जाए। रीट शिक्षक भर्ती 2018 मामले का न्यायालय से जल्द से जल्द निस्तारण करवाकर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके सही से पंचायतीराज एलडीसी भर्ती 2013 की नियुक्ति प्रक्रिया का कैलेंडर जल्द से जल्द जारी किया जाए। फार्मासिस्ट भर्ती 2018 के संशोधित विज्ञप्ति जल्द जारी करके जल्द से जल्द परीक्षा तारीख की घोषणा की जाए। शिक्षा विभाग में रिक्त 19000 पदों का वर्गीकरण करके फर्स्ट ग्रेड, सेकंड ग्रेड, और पीटीआई भर्ती की विज्ञप्ति निकली जाए।

बेरोजगारों की प्रमुख मांग
  1. रीट और पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की CBI जांच करवाई जाए।
  2. प्रतियोगी परीक्षा में नकल रोकने के लिए गैर जमानती कानून बनाने की साथी 10 साल की सजा का प्रावधान किया जाए।
  3. JEN भर्ती डिग्री के मामले में अभ्यर्थियों ने पेपर लीक को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। उन आपत्तियों पर भी तत्काल निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
  4. नीमराणा कमला देवी परीक्षा केंद्र के बाहर 6 बेरोजगार अभ्यर्थियों पर दर्ज हुआ राज कार्य में बाधा का मुकदमा वापस किया जाए।
  5. रीट परीक्षा के दौरान वंचित 3 छात्रों को अन्य अभ्यर्थियों के साथ फिर से मौका मिले।
  6. जिन परीक्षा केंद्र पर पेपर खुले मिलने की और देरी से पेपर पहुंचने की शिकायत मिली है। उस संबंध में सरकार तत्काल कमेटी का गठन करके 2 दिन में पीड़ित अभ्यार्थियों से प्रार्थना पत्र लेकर समस्या का हल करें। इसके साथ ही जिन परीक्षा केंद्रों पर लापरवाही बरती गई। उन परीक्षा केंद्रों की मान्यता रद्द करते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
  7. पेपर लीक प्रकरण में लिप्त सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही उन्हें राजनीतिक संरक्षण देने वाले राजनेताओं का भी खुलासा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *