Headlines

नागर भारत तिब्बत संघ के मीडिया एवं आईटी प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत

Nominated as National Convener of Media and IT Division of Nagar Indo-Tibetan Federation | नागर भारत तिब्बत संघ के मीडिया एवं आईटी प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत

नई दिल्ली। तिब्बत की स्वतंत्रता हेतु सतत कार्यरत भारत तिब्बत संघ के राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता सौरभ सारस्वत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा की अनुमति से वरिष्ठ पत्रकार और समाज सेवी अजय नागर को मीडिया एवं आईटी प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक पद पर मनोनीत किया हैं।

आपको बता दें कि भारत तिब्बत संघ तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए प्रयत्नशील हैं। साथ ही कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए भी कार्य कर रहा हैं। भारत के सभी प्रदेशों में भारत तिब्बत संघ कार्य कर रहा हैं। अजय नागर ने अपने मनोनयन पर कहा कि कैलाश मानसरोवर की मुक्ति और तिब्बत की आजादी के लिए संघर्षरत भारत तिब्बत संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। संगठन को गति देने के लिए राष्ट्रवादी सज्जन एव सुसुप्त शक्तियों को संघ से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

नागर को राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत होने पर महानगर टाइम्स के प्रधान संपादक गोपाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हरीश पाराशर, वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण भाला, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र राज, वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार जुगल शर्मा, वर्ल्ड मीडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद पाठक, महामंत्री संजीव माथुर भारत पत्रकार संघ के महेश बालाहेड़ी, राजस्थान नागर ब्राह्मण समाज के भरत लाल नागर, मानसरोवर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष मनोज पांडेय, राजस्थान पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओमेंद्र दाधीच, राजस्थान समाचार पत्र संपादक संघ के अध्यक्ष कमलेश गोयल सहित सभी पत्रकार साथियों, समाज के गणमान्य सदस्यों और व्यापारियों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *