जयपुर/ जैसलमेर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जैसलमेर जिले में पोकरण के पास सेना के वाहन से दुर्घटनाग्रस्त हुए तो पिता पुत्रों की मृत्यु के मामले में वक्तव्य देते हुए कहा कि पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आर.के. मेहर व अन्य स्थानीय लोगो द्वारा जैसलमेर जिले के इस अत्यंत गंभीर प्रकरण की जानकारी संज्ञान में लाने के तुरन्त बाद उन्होंने मामले को लेकर ट्वीट किया व राज्य के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर से दूरभाष पर वार्ता की।
सांसद ने कहा कि सेना के किसी वाहन से मोटरसाइकिल पर जा रहे एक पिता-पुत्र की दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मृत्यु हो गई और दुर्घटना के बाद सेना के वाहन से इन्हें ले जाया गया और मध्य राह चाचा और ओढानीयां गांव के मध्य सुनसान स्थान पर दोनों की पार्थिव देह को फेंक दिया गया। ऐसे अमानवीय कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कल ही ट्वीट के माध्यम से पुलिस व रक्षा मंत्रालय को पूरे मामले से अवगत करवाया और कहा कि दिवगन्त जनो के परिवार व मुस्लिम समाज के साथ वीभिन्न समाजों के लोग अभी धरने पर वहां बैठे है । ऐसे में मामले में जल्द से जल्द सकारात्मक कार्यवाही होनी चाहिए ताकि इंसानियत को शर्मशार होने से बचाया जा सके।
