Headlines

दर्दनाक हादसा: मध्यप्रदेश के भिंड में बस और कंटेनर की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 15 घायल

मध्यप्रदेश के भिंड में बस और कंटेनर की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 15 घायल

भिंड: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रही एक बस हाईवे पर कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 7 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हादसा भिंड जिले के गोहद थाना इलाके में हुआ है।

भिंड पुलिस अधिकारियो के मुताबिक चार मृतकों की पहचान हो गई है। इनमें रजत राठौर (22) निवासी किलागेट ग्वालियर, गानी आदिवासी (20) निवासी सायगढ़ गांव जिला सागर, हरेंद्र निवासी इटावा और हरिओम निवासी हरदोई यूपी शामिल हैं। वहीं 3 मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोहद भेज दिया गया है।

गोहद चौराहा थाना प्रभारी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। बस और कंटेनर की टक्कर के बाद कंटेनर पलट गया और ड्राइवर घायल हो गया, वहीं बस का ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *